शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय ,रायपुर
Government Nagarjuna Post Graduate College of Science, Raipur
Established 1948
Affiliated to Pt. Ravishankar Shukla University Raipur
Brief History Of The Department –
VISION & MISSION, SWOC ANALYSIS –
शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश का ही नहीें वरन् देश का विज्ञान के क्षेत्र में एक नामी-ग्रामी महाविद्यालय है, जहां¡ के शिक्षकों की योग्यता एवं अध्ययन-अध्यापन तथा शोध करवाने की गुणवत्ता को देख कर प्रदेश के दूर- -दराज से छात्र-छात्राएं¡ अध्ययन करने आते हैं । महाविद्यालय का हिन्दी विभाग छात्र-छा़त्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्व है । विभाग छात्रों की प्रतिभा को परख कर न केवल उसे आगे लाने का उपक्रम करता है वरन् उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास भी कर उनके व्यक्तिगत संप्रेषण कौशल की योग्यता को भी बढ़ाता है ताकि वे उच्च प्रशासनिक पदों पर पदस्थ हो सकें । विभाग छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास कर उनमें मानवियता के गुण विकसित करने की ओर अग्रसर है । विभाग छात्रों में बहुआयामी कौशल विकास कर उन्हें वैश्विक दुनिया में एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के प्रति कटिबद्ध है ।
3. MISSON –
हिन्दी विभाग का मिशन है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नैतिक मूल्यांे की शिक्षा प्रदान करते हुए, उनके बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास कराते एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के सूत्रों को बताते हुए राष्ट््रीय एवं अंतरराष्ट््रीय स्तर पर उनकी पहचान बनाना है ताकि वे स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनें एवं अपना जीविकोपार्जन कर सकें साथ ही देश का नाम रौशन कर सकें ।
4. SWOC ANALYSIS
1.STRENGTH – 1. योग्य एवं कुशल अध्यापक
2- श्रेष्ठ अधोसंरचना
3. विभागीय आई क्यू एसी प्रकोष्ठ
4. पर्याप्त अध्यापक
5. डॉ. वंदना कुमार द्वारा नाटक के क्षेत्र में अन्तरराष्ट््रीय ख्याति प्राप्त शख्सियत ‘श्री हबीब तनवीर के रंगकर्म में अनुस्यूत छत्तीसगढ़ी लोक’(नाचा के विशेष संदर्भ में) पर माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट पर कार्य
(अवधि दो वर्ष)
2.WEAKNESS – 1. कम्प्यूटर प्रशिक्षण का अभाव
2. स्नातकोत्तर कक्षाओं का अभाव
3. शोध-केन्द्र का अभाव
3.OPPORTUNITIES - 1. रूसा फण्ड
2. यू. जी. सी. फण्ड
3. एल्यूमीनि फण्ड
4.CHALLENGES - 1. एल्यूमीनि सपोर्ट
2. यूनीवर्सीटि सपोर्ट
3. हिन्दी में शोध केन्द्र की स्थापना
ACTION PLAN FOR NEXT FIVE YEAR –
1.हिन्दी में शोध केन्द्र की स्थापना
2. हिन्दी में स्नातकोत्तर कक्षाओं का प्रारंभ
Faculty
Shodh Gatividhiyan